Latest news

एमजे अकबर पर  अमित शाह का बयान 

MeToo कैंपेन के बाद एक्शन में आई मोदी सरकार ने जहां ऐसे मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया है, वहीं इस कैंपेन की गिरफ्त में फंसे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया है.

शाह ने अकबर पर लगे शोषण के आरोपों पर कहा है कि देखना पड़ेगा, ये सच हैं या गलत. उन्होंने कहा, ‘देखना पड़ेगा कि यह सच हैं या गलत. हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं. मेरा नाम इस्तेमाल करते हुए भी आप कुछ भी लिख सकते हैं.’

हालांकि, इस मामले की जांच की जाएगी या नहीं, इस पर उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. लेकिन शाह ने इतना जरूर कहा कि ‘इस पर जरूर सोचेंगे.’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD