एयरपोर्ट पर जॉब दिलाने के नाम पर हजारों लोगों को ठग चुके मामा-भांजा और इनके गैंग को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग पिछले एक साल से नारायणा इलाके में कॉल सेंटर भी चला रहे थे। साथ ही विभिन्न अखबारों में विज्ञापन देकर भी लोगों को लुभा रहे थे। गिरफ्तार सात मुलजिमों में चार लड़कियां भी हैं, जो नाम बदल-बदलकर नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों को जाल में फंसाती थी और फिर उनसे 14 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक ठग लेती थीं। पुलिस को इनके पास करीब 20 हजार लोगों का डेटा मिला है। जिसमें से एक हजार नौजवानों से इन्होंने करीब ढाई करोड़ रुपये ठग लिए थे। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि गिरफ्तार मुलजिमों में चंद्रशेखर उर्फ मामा (49) और जितेंद्र आर्य उर्फ जोहन उर्फ भांजा (26) प्रमुख हैं। चंद्रशेखर लाजवंती गार्डन इलाके में रहता है।
You may also like
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
बिहार में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश और बाढ़ से राज्य में...
Read More
Latest news
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। राज्य में यह चुनाव 9 चरण में हो रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान...
Read More
Latest news
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय’ की 20 वीं वर्षगांठ पर शनिवार को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में शहीद...
Read More
Latest news
जहां गुरुवार को दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर देशव्यापी महागठबंधन बनाने की कवायद...
Read More
Latest news
प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने रविवार को हुए आम चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है।वह चौथी बार...
Read More