शांता रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी क्रिकेट सलाहकार समिति के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन ने क्रिकेट सलाहकार समिति के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा था, जिसके एक दिन बाद ही शांता रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब कपिल देव ने भी उन्हीं की राह पर चलते हुए इस्तीफा सौंप दिया है. सीएसी के तीसरे सदस्य अंशुमन गायकवाड़ हैं.
