केंद्रीय और राज्य समाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामदास अठालवे ने कोरोना काल के दौरान गो कोरोना गो से सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब खुद ही इसकी चपेट में आ गए है।
अठालवे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। वह महाराष्ट्र से सांसद है और मोदी सरकार 2 में राज्य समाजिक न्याय मंत्री के पद पर कार्यरत है। इससे पहले वह कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके है। पंरतु 2014 में मोदी सरकार की लहर में बहकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को अपना समर्थन दिया।

