केंद्र ने आज कहा कि दो दिन पहले बाढ़ प्रभावित केरल के लिए जारी की गई 600 करोड़ रूपये की रकम सिर्फ अग्रिम सहायता थी और नुकसान के आकलन के लिये अंतर-मंत्रालयी दल के राज्य के दौरे के बाद अतिरिक्त रकम जारी की जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा केरल के लिये 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद की पेशकश पर विदेशी सरकारों से आर्थिक मदद और सरकार की मौजूदा नीति के तहत विदेशी सरकारों से आर्थिक मदद को स्वीकार नहीं करने की घोषणा को लेकर हो रहे विवाद के बीच गृह मंत्रालय का यह बयान आया है। केंद्र द्वारा जारी 600 करोड़ रूपये सिर्फ अग्रिम सहायता है। तय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नुकसान के आकलन के बाद एनडीआरएफ की तरफ से अतिरिक्त सहायता जारी की जाएगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित केरल के लिये 600 करोड़ रूपये की सहायता जारी की। इनमें से पांच सौ करोड़ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और 100 करोड़ की घोषणा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के अपने दौरे के दौरान की थी।
You may also like
Latest news
सब कुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार UBI यानी यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम को देशभर में लागू कर देगी. इस...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
झारखंड के बोकारो में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां दागीं, जिसमें दो की मौत हो...
Read More
Latest news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया। स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा...
Read More
Latest news
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राम मंदिर के निर्माण को लेकर करीब तीन हजार साधु-संत धर्मादेश सम्मेलन में शामिल हुए। रविवार को इस सम्मेलन...
Read More
Latest news
जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद हलचल बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना के इस ऐक्शन में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और तकरीबन...
Read More