Latest news

कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ ने की खुदकुशी

कर्नाटक के  मशहूर कैफे चेन  कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलुरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है।

मंगलूरू पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा, ‘हमें शव आज सुबह मिला। इसकी पहचान के लिए परिवार वालों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। हम शव को वेनलॉक अस्पताल में स्थानांतरित कर रहे हैं। हम आगे की जांच जारी रखेंगे।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like