काशी को ढाई हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम काशी में लगभग चार घंटे मौजूद रहेंगे। पीएम के वाराणसी में प्रवास के दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीजी के साथ ही सेना की तीनों विंग यानि थल-वायु और नौसेना ने भी अपनी कमर कस ली है।