विदेश से आ रहे दवाओं के कच्चे माल में भारी मात्रा में मिलावट का पर्दाफाश होने के बाद अब सरकार इस पर सख्ती में जुट गई है। जल्द ही सरकार दवाओं की तरह उसके कच्चे माल की निगरानी भी क्यूआर कोड के जरिए करने जा रही है। इसके लिए मंगलवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के ड्रग तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीएटीबी) की बैठक में क्यूआर कोड से दवाओं में होने वाली मिलावट को रोकने का मास्टर प्लान तैयार हो सकता है।