ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा से नोएडा आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी । बताया जा रहा है कि बस औरैया से आ रही थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।