छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सल-प्रभावित सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकोंटा गांव के करीब जंगल में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को भी मार गिराया है.
