जम्मू कश्मीर में सेना के हेलीकॉप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की है। सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ने पुंछ जिले के मंडी में यह लैंडिंग की है। इस हेलीकॉप्टर में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी सवार थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के आठ जवान और एक नागरिक घायल हो गया है।
