बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर विवाद में मामला काफी तूल पकड़ चुका है. कानूनी कार्रवाइयों की खबर सामने आने के बाद नाना ने अपने घर पर मीडिया से बातचीत की है. नाना ने कहा, “10 साल पहले जो सच था वही आज भी है. मुझे जो कहना था मैंने कह दिया. थैंक्यू वेरी मच.”
नाना ने लगाए तनुश्री दत्ता के आरोपों को सिरे से खारिज किया. नाना ने कहा, “मेरे वकील ने कहा है कि किसी भी चैनल से बात न करो. नहीं तो मैं हमेशा आपसे मिलते ही रहता हूं. मुझे कोई दिक्कत नहीं थी… थैंक्यू वेरी मच.” मीडिया के लोग नाना से स्टेटमेंट मांगते रहे. लेकिन नाना ने कहा, “प्लीज जो 10 साल पहले बोला था वही अब भी है. क्या बोलना. जो कल सच था वो आज भी सच है. आज जो सच है वो कल भी सच ही रहेगा. वो तो बदलते नहीं रहेगा. थैंक्यू.” नाना ने इसके बाद मीडिया से कोई सवाल नहीं लिया
