तेलंगाना सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट में तेलंगाना विधानसभा के भंग किए जाने का निर्णय हुआ है। तेलंगाना सरकार ने यह फैसला तब किया है जब अभी सरकार के नौ महीने की अवधि बाकी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा भंग करने संबंधित प्रस्ताव को राज्यपाल को सौंप दिया. इसके बाद राज्यपाल ने केसीआर को सरकार का केयरटेकर नियुक्त किया