अयोध्या मुद्दे पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के विवादित बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तीखा हमला बोला है। स्वामी ने थरूर को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल है, हम ऐसे व्यक्ति के बयान पर क्या कह सकते हैं।’थरूर ने राम मंदिर मामले पर अपने विवादित बयान में कहा है ‘अच्छे हिंदू अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते।’ थरूर के इस बयान पर भड़कते हुए स्वामी ने उन्हें नीच आदमी कहते हुए कहा कि उनका यह बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएगा।