दिल्ली के सराय काले खां इलाके में मिलेनियम पार्क के पास नीरज बवानिया गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश सद्दाम को पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बवानिया गैंग का सदस्य नवीन भांजा भागने में सफल हुआ। नवीन भांजा कोटलामुबारकपुर में 4 दिन पहले गोली चली थी उसमे और कुछ केस में वांटेड था, पुलिस को पता लगा कि ये बाईक पर आने वाला है उसी दौरान इसे पकड़ने की कोशिश हुई।