दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा सोमवार को रद्द कर दी। निगम के अधिकारी ने बताया कि डीटीसी की एक बस सोमवार को सुबह छह बजे लाहौर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान के बस सेवा निलंबित करने के निर्णय के कारण वह बस रवाना नहीं हुई। डीटीसी के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद डीटीसी 12 अगस्त से दिल्ली से लाहौर के लिए बस भेजने में समर्थ नहीं है।