नेहरू-गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी अब बालिग हो चुकी है। प्रियंका गांधी के अठारह वर्षीय पुत्र रेहान वाडरा एक पुस्तक के लोकार्पण समारोह में पहुंचे तो मीडिया को पहली बार उनको देखने और तस्वीरें खींचने का मौका मिला। देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से बारहवीं पास करने के बाद अब रेहान किंगस् कॉलेज, लंदन में एडमिशन लेने जा रहे हैं। आमतौर पर मीडिया से दूर रहे प्रियंका गांधी के पुत्र इस पुस्तक मेले में सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। खबर है कि कांग्रेस के भीतर इस बात पर खासी चर्चा है कि आने वाले समय में रेहान वाडरा राजनीति के मैदान में उतरेंगे या फिर अपनी मां की भांति बैकग्राउंड में रह कर अपने मामा का हाथ बटाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like