बिहार में हुए उपचुनावों में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज अपने वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफों से हलकान है। पिछले दिनों जहां एक ही दिन में दो बड़े नेता पूर्व सांसद मुनाजिर हसन और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव इस्तीफा दे पार्टी छोड़कर चले गए हैं। मुनाजिर हसन और देवेंद्र प्रसाद यादव ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपनी राह अलग की है। वहीं प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि आगामी चुनाव से पहले कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि मुनाजिर हसन और देवेंद्र प्रसाद यादव के इस्तीफे से पार्टी का समीकरण कमजोर हुआ है जो पहले जन सुराज के लिए एक मजबूत आधार थे। मुनाजिर हसन को पार्टी की कोर कमेटी में अहम स्थान मिला था लेकिन उन्होंने इस समिति से भी इस्तीफा दे दिया है तो देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि मैंने विचारधारात्मक मतभेदों के चलते कोर कमेटी से इस्तीफा दिया है। मैंने 45 वर्षों में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और न ही आगे करेंगे। समाजवाद उनकी राजनीति का हिस्सा है और वे इसे हमेशा बनाए रखेंगे।
इस्तीफों से हलकान पीके

