Country

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को फिर करेंगे देश को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएम ने खुद अपने ट्विटर हेंडल से दी, और उन्होंने शाम 6 बजे देशवासियों से उनसे जुड़ने का निवेदन भी किया। प्रधानमंत्री अक्सर अपने देशवासियों को संबोधित करते रहते हैं। चाहे वह रेडियों के जरिये मन की बात हो, नोटबंदी हो या फिर देश में कोरोना काल में लगा लॉकडाउन हो। प्रधानमंत्री इसी तरह लोगों से जुड़ते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि प्रधानमंत्री किस विषय को लेकर देश के लोगों को संबोधित करेंगे।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने कई बार देशवासियों को संबोधित किया। किसी भी बड़ी घटना पर पीएम प्रेस कॉन्फ्रेस करने की बजाय टीवी या सोशल मीडिया के जरिये लोगों से जुड़ते रहते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD