पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि जंग कश्मीर मुद्दे का हल नहीं है और इसे बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. इमरान खान ने समाचार चैनलों के पत्रकारों के एक समूह को इंटरव्यू दे रहे थे | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके दो या तीन समाधान हैं, जिसपर चर्चा की गई हैं. उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा, ‘इसपर बात करना अभी काफी जल्दीबाजी होगी.’ भारत के साथ किसी युद्ध की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार संपन्न दो देश युद्ध नहीं कर सकते, क्योंकि इसका परिणाम हमेशा खतरनाक होता है.उन्होंने कहाँ भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए पाकिस्तान अत्यधिक गंभीर है