बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली करने वाले हैं। अपनी इस रैली के जरिए अमित शाह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तीन दिन तक शाह राज्य के अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे। 22 से 24 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में रैलियां प्रस्तावित हैं। मालदा में आज की सभा के बाद बुधवार को अमित शाह का बीरभूम और गुरुवार को नादिया जिले में रैली का कार्यक्रम है। बीजेपी अध्यक्ष जहां अपने इस रैली में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को राज्य की जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे,