Latest news

ब्लूचिस्तान के मस्तांग में धमाका, 128 की मौत 200 घायल

बलूचिस्तान प्रांत के मस्तांग में आत्मघाती हमले में 128 लोगों की मौत हुई है।  लगभग 200 लोग घायल हुए है इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है।
गृहमंत्री आगा उमर बेंगुलजई ने बताया कि प्रांत के मस्तांग जिले में फिदायीन हमलावर ने  बलूचिस्तान अवामी पार्टी  के नेता व प्रत्याशी सिराज रायसानी की चुनावी सभा को निशाना बनाया। इसमें कुल 128 लोगों की अब तक मौत होने की सूचना है, जबकि 200  से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से भी कुछ की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि हमले में रायसानी की भी मौत हो गई है।
रायसानी बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई थे। वह बलूचिस्तान विधानसभा सीट पीबी 35 से चुनाव लड़ रहे थे। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैज काकर ने बताया कि हमले में घायल 15-20 लोगों की हालत गंभीर है। बम निरोधक दस्ते ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। इस बीच, आईएस ने अमाक न्यूज एजेंसी से माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

बलूचिस्तान प्रांत के मस्तांग में आत्मघाती हमले में 128 लोगों की मौत हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। वहीं, वजीरिस्तान में एक चुनावी रैली से लौट रहे काफिले पर हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री आगा उमर बेंगुलजई ने बताया कि प्रांत के मस्तांग जिले में फिदायीन हमलावर ने  बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता व प्रत्याशी सिराज रायसानी की चुनावी सभा को निशाना बनाया। इसमें कुल 128 लोगों की अब तक मौत होने की सूचना है, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से भी कुछ की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि हमले में रायसानी की भी मौत हो गई है।
रायसानी बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई थे। वह बलूचिस्तान विधानसभा सीट पीबी 35 से चुनाव लड़ रहे थे। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैज काकर ने बताया कि हमले में घायल 15-20 लोगों की हालत गंभीर है। बम निरोधक दस्ते ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। इस बीच, आईएस ने अमाक न्यूज एजेंसी से माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD