भारत ने सीआरपीएफ कर्मियों पर पुलवामा में किए गए आतंकवादी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के विशिष्ट ब्यौरों और पाकिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के शिविरों के बारे में एक अधिकृत दस्तावेज ‘डोजियर’ पड़ोसी राष्ट्र को बुधवार को सौंपा। यह डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा गया।