महाराष्ट्र \हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।/\ महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 235 महिलाएं हैं। यहां कुल 8,89,39,600 मतदाता हैं, जिनमें से 4,28,43,635 महिलाएं हैं।हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
