Latest news

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं । उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है।

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है। सीबीआई द्वारा दर्ज इस मामले में अदालत ने हिरासत बढ़ाए जाने की कोई तारीख नहीं दी है। न्यायाधीश अजय कुमार कुहार ने कहा, ‘हिरासत बढ़ाई जाती है, लेकिन सीबीआई मामले में सुनवाई की अगली तारीख ईडी मामले में सुनवाई के बाद तय की जाएगी।

You may also like