Latest news

हरियाणा : मुरथल से महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

रेप के मामले में हरियाणा का मुरथल शहर एक बार फिर चर्चा में है यहाँ एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया ,.पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है  पुलिस शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह नई दिल्ली से रहती है, लेकिन अभी सोनीपत में रह रही है. शनिवार की  सुबह करीब 3:30 बजे वह अपने पति और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रही थी. मुरथल के पास उनके बाइक का तेल खत्म हो गया. इसके बाद तीनों पैदल चल रहे थे.पति और बेटी तेजी से आगे चल रहे थे, जबकि वह पीछे धीमी गति से चल रही थी. तभी एक ट्रक आया और उसमें सवार तीन लोगों ने जबरदस्ती उसे अगवा कर लिया और बल्लभगढ़ की ओर ले गए. इस दौरान तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया.

You may also like