दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राम मंदिर के निर्माण को लेकर करीब तीन हजार साधु-संत धर्मादेश सम्मेलन में शामिल हुए। रविवार को इस सम्मेलन का दूसरा दिन था। यहां मंदिर निर्माण को लेकर अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा होती रही। अखिल भारतीय संत समिति की ओर से आयोजित धर्मादेश सम्मेलन में साधु-संतों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि आम चुनाव से पहले वह राम मंदिर का निर्माण शुरू करे। अब और इंतजार नहीं हो सकता।
