Latest news

हरियाणा में आज से जाट आंदोलन शुरू

अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने नौ जिलों में 16 अगस्त से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। जबकि इनेलो ने भी 18 अगस्त को हरियाणा बंद का ऐलान कर रखा है। फिलहाल इन दोनों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, गृह सचिव एसएस प्रसाद और पुलिस महानिदेशक बीएस संधू से जाट आंदोलन और हरियाणा बंद को लेकर रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अधिकारियों की बैठक भी ली है। उन्होंने बताया कि आरक्षण आंदोलन और इनेलो के हरियाणा बंद के मद्देनजर प्रदेश सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह चौकस है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD