बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 20 वर्षीय युवती से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन युवती ने इसका विरोध किया। जिसके बाद गुस्साए आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। युवती को इलाज के लिए पटना के अपोलो बर्न हास्पिटल लाया, लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को कहा था कि उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी हालत गंभीर थी।