Latest news

मथुरा : बड़े भाई को नया ट्रैक्टर देने से नाराज़ शख्स ने ले ली पिता की जान

 बड़े भाई को नया ट्रैक्टर देने से नाराज़ एक शख्स ने अपने पिता की धारदार हथियार हत्या कर दी. सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मथुरा के थाना वृन्दावन क्षेत्र का बाटी गांव निवासी रामेश्वर अपने बड़े भाई को नया ट्रैक्टर देने के कारण अपने पिता मोती सिंह  से नाराज़ था और उसने इसी विवाद के कारण मोती की कथित रूप से हत्या कर दी. रामेश्वर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

You may also like