रविवार को हुई बैठक में जीएसटी काउंसिल ने निर्माणाधीन (अंडर कंस्ट्रक्शन) परियोजनाओं में मकानों पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा किफायती घरों में भी जीएसटी के जरिये बड़ी राहत देने की कोशिश की गई. किफायती घरों पर जीएसटी 8 फीसदी से घटाकर महज 1 फीसदी कर दिया गया है.