Latest news

गौतम नवलखा का पाकिस्तान के हिज्बुल और कश्मीरी अलगाववादियों से सीधे संबंध: पुणे पुलिस

भीमा कोरेगांव केस में आरोपी गौतम नवलखा के संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से हैं। पुणे पुलिस मे अपनी रिपोर्ट में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने यह दावा किया। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम नवलखा हिज्बुल मुजाहिद्दीन और कई कश्मीरी अलगाववादियों के संपर्क में था। जस्टिस रंजीत मोरे और जस्टिस भारती डोंगरे की बेंच ने हालांकि नवलखा की गिरफ्तारी पर लगी रोक अगले आदेश तक बढ़ा दी है। इस मामले में सुनवाई गुरुवार को को भी जारी रहेगी।पुणे पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े होने की रिपोर्ट अर्बन नक्सल के आरोपी रोना विल्सन के लैपटॉप से बरामद की गई है। रिपोर्ट में गौतम नवलखा को ‘जीएन’ नाम दिया गया है जो कश्मीर के कई अलगाववादियों और हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर्स के संपर्क में थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like