पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी जांच में कई तथ्य धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी को जांच के दौरान पता चला है कि दिल्ली में चिन्मयानंद से ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये मांगने की साजिश रची गई थी। वहीं छात्रा की ओर से एसआईटी को 64 जीबी के मैमोरी कार्ड में जो 34 वीडियो दिए गए थे, उनमें चिन्मयानंद के खिलाफ ठोस सुबूत नहीं मिले हैं। उन्हें तेल मालिश कराते वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपी बनाया गया है।