आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन है। इस मौके पर कांग्रेस ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की चार वर्ष की नाकामियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के समर्थन में लामबंद किया जाएगा।