राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील मामले पर फैसले से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक के बाद एक तीन ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पीएम मोदी ने लिखा कि अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है. पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं.