गुरूवार सुबह-सुबह मध्यप्रदेश के झाबुआ में बहुत बड़ी दुर्घटना टल गई. थांडला मेघनगर से थोड़ी दूर एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक बंद क्रॉसिंग तोड़कर वहां से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया. इस टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसके ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. ट्रेन में बैठे यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा.