बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नौसेना दिवस पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वो ट्रोलर्स के ट्रॉल्स का शिकार हो गए। हुआ भी कुछ ऐसा था कि मनोज तिवारी ट्विटर पर ट्वीट करने की इतनी जल्दी में थे कि उन्होंने यह देखा ही नहीं कि जिस तस्वीर को लगा कर वो भारतीय नौसेना को बधाई दे रहे हैं उसके जहाज में अमेरिकी झंडे लगे हैं।

दरअसल ऐसे मामलों में एडिट करने वाले महानुभाव को तलब करना चाहिए कि क्या उन्हें भारतीय झंडे और अमेरिकी झंडे में फर्क पता है? खैर,गौर करने वाली बात यह है कि इस तस्वीर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सही लगी थी।
जिस पर लिखा भी सही गया था कि अत्यंत साहस और निष्ठा भाव से राष्ट्र सेवा की सुरक्षा में समर्पित सभी भारतीय नौ सैनिकों को नौ सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

