नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास जैसे भारी भरकम मंत्रालय के मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का ग्राफ पार्टी और सरकार के भीतर गिरने के समाचार इन दिनों दिल्ली से लेकर देहरादून की फिजाओं में खासे तैर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो जेएनयू, बीएचयू समेत देश के कई शिक्षण संस्थाओं में पनप रहे छात्र असंतोष पर विभागीय मंत्री का उदासीन रवैया पीएमओ को नागवार गुजरा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीित को लेकर निशंक की परफाॅरमेंस को लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ भी उनसे नाराज बताया जा रहा है। ऐसे में चर्चा जोरों पर है जब कभी भी मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा निशंक को हटाया जा सकता है। नैनीताल सांसद सदन में अपनी सक्रियता के चलते केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में पहले ही आ और छा चुके हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि निशंक के स्थान पर उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में ले लिया जाए।
निशंक का गिरता ग्राफ

