फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने जामिया में हुए गोलीबारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी देश में आतंकवाद पैदा कर रही है।
अनुराग ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- ये सरकार साफ-साफ कह रही है कि जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल कर, हिंदुत्व के नाम पर जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। अब भी शक है कि सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं?
यह सरकार साफ़ साफ़ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के , हिंदुत्व के नाम ओर जो चाहे करो , मारो , काटो , हम कुछ नहीं होने देंगे । अब ही शक है की सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं ?
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 30, 2020
इसके बाद उन्होंने ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- और कमाल की बात यह कि इन सारे हिंदुत्व आतंकवादियों को लगता है कि वे देशभक्त हैं। ये हासिल किया है नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी ने पिछले 6 सालों में। मुबारक हो। टुकड़े टुकड़े भाजपा।
और कमाल की बात यह कि इन सारे हिंदुत्व आतंकवादियों को लगता है वो देशभक्त हैं । यह achieve किया है @narendramodi @AmitShah और @BJP4India ने पिछले ६ सालों में । मुबारक हो #टुकड़ेटुकड़ेभाजपा
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 30, 2020
अनुराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने पुलिस को भी आड़े हाथों लिया। अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- पुलिस का यूनिफार्म भी अब ख़ाकी से भगवा कर देना चाहिए। मंगल पांडेय 1856 में ही सम्भव था। आज सब कीचड़ में मंगलमय हैं।
Police का uniform भी अब ख़ाकी से भगवा कर देना चाहिए। मंगल पांडेय १८५७ में ही सम्भव था । आज सब कीचड़ में मंगलमय हैं ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 30, 2020
जामिया फायरिंग के बाद सरकार और पुलिस के रवैये पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि जब गोपाल पिस्तौल लहराता हुआ हमले कर रहा था तब पुलिस मुखदर्शक बन कर देख रही थी। उसे हमला करने से पहले पुलिस ने रोकने की कोई कोशिश नहीं की। ये सारी चीज़ें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में भी देखा जा सकता है।

