दिल्ली के विधानसभा चुनाव में वैसे तो भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। लेकिन इन 40 स्टार प्रचारकों की सूचि में देसी गर्ल सपना चौधरी का नाम नहीं होने के चलते दिल्ली के मतदाता मायूस दिख रहे थे। पहले से ही संभावना व्यक्त की जा रही थी कि देसी गर्ल सपना चौधरी भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरेगी। इस बात को पुख्ता करते हुए आज भाजपा ने सपना को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है।
हालांकि, कुछ लोग यह मान रहे थे कि सपना चौधरी का यह प्रचार उसके लोकगीत गायकों की मंडली के साथ मंच पर गायिकी और ठुमके लगाते हुए होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव में एक कलाकार होने के नाते नहीं बल्कि पार्टी का कार्यकर्ता के चलते प्रचार करने का बीड़ा उठाया है जिसमें सपना के लोकगीत नहीं होंगे बल्कि भाषणों से मतदाताओं को आकर्षित किया जाएगा।

सपना चौधरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने के साथ ही कयास लगाए जाने लगे हैं कि भाजपा अब देसी मूल खासकर गुर्जर और जाट मतदाताओं में सेन्ध लगाएंगी। इसी के मद्देनजर गुर्जर बहुल सीट। घोन्डा मौजपुर में सपना चौधरी का आज प्रचार शुरू हो गया है। वह भाजपा के प्रत्याशी अजय महावर के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। पूर्वी दिल्ली की यह सीट ज्यादातर देसी मतदाताओं के अधिपत्य में है। जिसमें सपना चौधरी का जादू कितना चलेगा यह तो 11 फरवरी को ही चुनाव परिणाम में सामने आएगा।
ये भी पढें : दिल्ली में BJP का सपना पूरा करेंगी या सपने पर पानी फेरेंगी सपना

