Country

दिल्ली चुनाव: ताजा रुझान देख मनोज तिवारी बोले, मैं नर्वस नहीं हूं, यूजर्स ने कहा- सुबह सुबह ही झूठ

दिल्ली चुनाव: ताजा रुझान देख मनोज तिवारी बोले- मैं नर्वस नहीं हूं, यूजर्स ने कहा- सुबह-सुबह ही झूठ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और शुरूआती रूझान को देखते हुए लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। रुझान को देखते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे नर्वस नहीं हैं। भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा, “जो भी रिजल्ट आएगा मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। अभी भी उम्मीद है, गैप कम होगा।”

इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्‍वास है कि आज का दिन बीजेपी के लिए अच्‍छा साबित होगा। आज हम दिल्‍ली की सत्ता में वापसी कर रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीत जाएं तो आपको आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी आज दिल्ली सरकार में आ रही है।”

उन्होंने आगे कहा “आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा होने वाला है।” लेकिन इसी बीच मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। लोगों ने जमकर उनकी खिंचार कर दी।

एक यूजर ने लिखा, “सुबह-सुबह क्यों झूठ बोल रहे हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा “बिहारी तक इसको वोट देने को तैयार नही थे। ये आलम था यहां” एक और यूजर ने लिखा, “लगता है तिवारी जी रातभर जागकर गुणा-गणित ही कर रहे थे। इनकी आंखों की गहराई में झांक कर तो देखो।”

https://twitter.com/nkr_tweets/status/1227058420273926144

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में कुल 672 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। अबतक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही हैष आप 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 14 सीटों पर बीजेपी आगे है। हालांकि, ये आकड़े आगे चलकर बदल सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD