Latest news

पीएम मोदी ने देहरादून व् रामदेव ने कोटा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक ओर देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ योग किया तो वहीं राजस्थान के कोटा में योग गुरु बाबा रामदेव ने योग किया। इस दौरान यहां एक रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल बाबा रामदेव ने आज  को दो लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची। बताते चलें कि रामदेव ने एक दिन पूर्व बुधवार को भी लोगों को योगाभ्यास करवाया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like