Latest news

बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियां को कबाड़ी के हाथों बेचा गया

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं गायब नहीं हुईं बल्कि इन्हें कबाड़ी के हाथों बेचा गया। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामले में कबाड़ी ने ही अब इस आशय का दावा किया है। गोपालगंज के एसएस बालिका इंटर कॉलेज से 42 हजार 500 मूल्यांकन की कापियां खरीदने का दावा करनेवाले कबाड़ी वाले की माने तो कॉलेज के आदेशपाल छठू सिंह से उसने इन्हें खरीदी।
मामले की छानबीन कर रही एसआईटी ने एक दिन पहले नगर थाना के हजियापुर मोड़ के समीप से एक कबाड़ी वाले को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कबाड़ी वाला पप्पू कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज के आदेशपाल ने मोबाइल पर फोन कर कबाड़ में कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को बेचने की बात कही थी। पप्पू ने देर रात ऑटो से पहुंच कर वहां मैट्रिक की रखी गयी करीब एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से 216 बैग कॉपियां  उठाई और कबाड़ में लेकर चला गया। उन बैग्स में करीब 42हजार 500 कापियां थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD