Latest news

मानवाधिकार संरक्षण के लिए कृतसंकल्प रहने की उपराष्ट्रपति ने की अपील

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर देशवासियों से अधिकार और कर्तव्यों के बीच संतुलन कायम करते हुए नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प रहने की अपील की है. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “मानवाधिकार दिवस के अवसर पर हमारे संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति कृतसंकल्प रहें… स्मरण रहे, अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं… हमारे कर्तव्य ही हमारे अधिकारों का स्रोत हैं…”

You may also like