देश में कोरोना काल में महामारी विकराल रूप ले चुकी है। पांच महीने का यह समय लोगों पर भारी पड रहा है। इस दौरान कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के चलते 65 हजार से अधिक लोग अकाल मौत के मुंह में समा चुके है। यह काल अब डरावने रूप में सामने आने लगा है। इस काल को लोग अब मृत्यु काल भी कहने लगे हैं। कोरोना महामारी का शिकार होने के साथ ही लोग भयावह स्थिति में है। इस दौरान ज्यादातर लोग तनाव में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा को ही लें तो पिछले 12 घंटे में यहां दो महिलाओं सहित 3 लोगों ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
नोएडा के सेक्टर- 134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में एक युवती ने अपने जन्मदिन पर ही मौत को गले लगा लिया। युवती ने फ्लैट की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह नोएडा के ही सेक्टर 45 के खजूरी कालोनी में एक 42 वर्षीय महिला ने अपने आपको आग के हवाले कर लिया। जबकि तीसरी घटना नोएडा के ही सेक्टर 65 की है। जहा चोट पुर कालोनी में एक 28 साल युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। फांसी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
सैक्टर 34 में एक युवती ने केक को लेकर ही घातक कदम उठा लिया। प्रियंका नामक युवती के जन्मदिन को लेकर खास तैयारी की गई थी। लेकिन उस समय जश्न के बीच पसरा गया केक काटने से पहले ही प्रियंका ने आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है कि जन्मदिन पर आए केक की गुणवत्ता को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रियंका ने सेक्टर- 134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के टावर संख्या 20 स्थित 1001 नंबर फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। परिजन उसे नज़दीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रियंका मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई कर रही थी।
इसके साथ ही सुसाइट करने की दूसरी घटना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित खजूरी कॉलोनी में हुई । जहां एक 42 वर्षीय महिला राजेन्द्री का अपने पति रंजीत के साथ हुए घरेलू विवाद हुआ। इसके बाद देर रात खजूर कालोनी स्थित अपने घर पर महिला ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली ।
आत्महत्या की आत्मघाती कदम का तीसरा मामला थाना फेज 3 क्षेत्र के सेक्टर 65 स्थित चोट पुर कालोनी में हुई। जहां किराए पर रह रहे झारखंड निवासी 28 साल युवक प्रवीण ने अपने रोशन दान से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कि प्रवीण ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है और परिवार वाले भी आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे है।

