पिथौरागढ़ में एकतरफा प्यार में पागल जिस युवक ने युवती की दराति से काटकर हत्या की थी , उसने अब खुद मौत को गले लगा लिया । गौरतलब है कि 2 दिन पहले पिथौरागढ़ के ज्याल गांव की बेटी कविता भट्ट की एक सिरफिरे आशिक ने उस समय दराति से काट कर हत्या कर दी थी जब वह जंगल में गई थी । इसके बाद परिजनों को जब कविता भट्ट को हॉस्पिटल ले जाने लगे। जहां उसने 2 दिन पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी राजेश चंद्र के खिलाफ मृतक युवती के परिजनों ने मामला दर्ज करा दिया। पुलिस राजेश चंद्र को तलाश कर ही रही थी कि ज्याल गांव से कुछ दूर जाकर जब देखा तो एक पेड़ पर राजेश चंद की लाश लटकी मिली।

मृतक कविता भट्ट पिथौरागढ़ महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा थी। वह पिथौरागढ़ में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी । इस दौरान वह कोरोना काल में गांव स्थित अपने घर आई हुई थी । बहुत दिन से ही आरोपी छात्रा से कहता था कि वह उससे ही शादी करेगा। अगर उसने किसी और से शादी करी तो उसे काट देगा । इसके साथ ही वह अक्सर लड़की को परेशान करता रहता था । जिसकी शिकायत उसने कई बार अपने परिजनों से की।
बताया जा रहा है कि कविता भट्ट अपने गांव में खेत में काम कर रही थी । तभी राजेश चंद वहां पहुंच गया। राजेश ने कविता भट्ट को परेशान करने की कोशिश की। जिस पर कविता भट्ट ने विरोध किया। विरोध करता हुआ देख राजेश चंद ने कविता भट्ट के गले में दरांती से कई वार किए। इस हमले के बाद कविता भट्ट को उसके परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर आए। लेकिन कविता भट्ट ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी राजेश चंद्र उसके बाद फरार हो गया था।

