Country

शिवसेना में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

1919 के रॉलेट एक्ट जैसा काला कानून है CAA: उर्मिला 

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस छोड मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गई है। उर्मिला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुई है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, और वह हार गई थी। उसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। शिवसेना ने राज्यपाल ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास उर्मिला मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।

मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई के उतरी सीट से चुनाव लड़ी थी, चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। उर्मिला कांग्रेस की मुंबई ईकाई के कामकाज से काफी नाराज थी। जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। अब वह अपनी राजनीति की नई पारी शिवसेना की तरफ से खेलेगी। जब कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, तब उर्मिला ने कंगना की आलोचना की थी।

1983 में फिल्म मासूम से उर्मिला ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ रंगीला, एक हसीना थी, जुदाई इत्यादि फिल्मों में काम किया था।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD