राजस्थान:- अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा जो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं उन्होंने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी पार्टी कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। आहूजा का कहना है कि ‘नेहरू पंडित नहीं थे। जो शख्स गाय और सुअर का मांस खाता है वह पंडित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़ा है।’ उन्होंने यह बयान शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के बाद कहीं।