world

हिंसा की चपेट में इथियोपिया, सरकारी तंत्र हुआ फेल

पश्चिमी इथियोपिया में 23 दिसंबर, बुधवार को एक सशस्त्र हमले में 222 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, देश में काम कर रहे रेड क्रॉस के एक कार्यकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई। रेड क्रॉस कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को करीब करीब 100 से अधिक लोगों को दफनाया गया है। मृतकों में 207 आम लोग शामिल थे। हालांकि 15 हमलावर भी मारे गए हैं। वहीं इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग ने बताया कि यह खून-खराबा पश्चिमी क्षेत्रीय राज्य बेनीशंगुल-गुमुज के मेटेकेल क्षेत्र के बेकोजी गांव में हुआ था।

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने सोते वक्‍त आम लोगों पर सोते वक्त हथियार बंद हमलावरों द्वारा अंधाधुंध गोलियां बरसाईं गई। साथ ही उनके घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मानवाधिकारों का यहां दमन हो रहा है। लगातार क्षेत्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हाल के दिनों में हमलों में काफी तेजी देखी जा रही है। हमले में इथियोपिया के मानवाधिकार आयोग ने 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है। आतंकियों या विद्रोहियों के हमलों की दहशत इतनी है कि हर तरफ अशांति फैल चुकी है।

बीते छह हफ्तों से उत्तरी टिगरी क्षेत्र में सेना और विद्रोहियों के बीच जंग

उक्त हमले को को जातीय हिंसा का नतीजा माना जा रहा है। इस हमले को प्रधानमंत्री अबे अहमद द्वारा नरसंहार करार दिया गया है। हमले वाले क्षेत्र में केंद्रीय बलों को भेजा गया है। अब तक 42 विद्रोहियों सेना ने मार गिराया है। गौरतलब है कि अबे अहमद द्वारा साल 2018 में सत्‍ता हाथ में ली गई जिसके बाद से ही इथियोपिया में हालात बद से बदतर हो गए हैं। हर दिन हो रहे हमलों से त्रस्त लोग अब पलायन को विवश हो गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अब तक 40 हजार सेअधिक लोग अपने घरबार को छोड़कर पलायन कर चुके हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बीते छह हफ्तों से इथियोपिया के उत्तरी टिगरी क्षेत्र में सेना विद्रोहियों से जंग करने में लगी है। एक समय ऐसा भी था जब टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट इथियोपिया की सरकार में हावी था लेकिन प्रधानमंत्री अबी अहमद के शासन में उसे हासिए पर धकेल दिया गया। अब दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इथियोपियाई सेना और टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के लड़ाकों के बीते चार नवंबर को बीच लड़ाई छिड़ गई थी। माना जाता है कि इथियोपिया के इन इलाकों में जातियों के बीच दुश्मनी पहले से चली आ रही है। अब हिंसा में बढ़ोतरी हो गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD