पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज गोरखपुर पहुंचेगी।शाम 4:40 बजे से शाम पांच बजे के बीच अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। अस्थि कलश यात्रा निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद राप्ती नदी के राजघाट तक जाएगी, जहां अस्थियों को विसर्जित कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच किलोमीटर की पैदल पदयात्रा कर सकते हैं। यात्रा मैं शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को सुबह जनता दरबार भी लगा सकते हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे